
मुंगेली – आगामी विधानसभा चुनावो के नजदीक आते ही अब प्रमुख दलो द्वारा अपने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया भी काफी कशमश भी नजर आ रही है, कही पैराशुट प्रत्याशियो को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे है इससे पूर्व भाजपा के वायरल सूची ने जहां चुनावी दावेदारो की धडकने बडा रखी थी, यही हालात अब कांग्रेस की सूची में भी देखने को मिलने लगा है।
चौक चौराहो में आये दिन अपने अपने दावेदारो का नाम फाईनल होने की खबरे सुर्खियो में चल रही है। सर्मथक अपने अपने प्रत्याशियो के नाम को लेकर आश्वसत नजर आने लगे है। वायरल सूची के अनुसार जहां बिते कुछ दिनो पहले कांग्रसे से मुंगेली विधानसभा के दावेदार के लिए रूपलाल कोसरे का नाम आगे चल रहा था वही दुसरी वायरल सूची के अनुसार अब राकेश पात्रे का नाम उठने लगा है। लोरमी से बीते दिनो तक पवन अग्रवाल सुर्खियो में चल रहे थे, भाजपा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव का नाम उम्मीदद्वार के रूप में घोषित होने के बाद अब कांग्रेस भी साहू वोटरो को लुभाने का मन बनाने लगी है इन सभी समीकरणोे को देखते हुए आम जनता के मन में सवाल उठने लगे है कि जिस तरह भाजपा की वायरल सूची से ज्यादातर नाम सही उतरे है, ऐसे ही कही कांग्रेस की वायरल सूची भी सामने न आ जाये ।
बरहहाल परिणाम जो भी रहे यह तो आने वाला विधानसभा चुनाव काफी रोचक होने की उम्मीद जागने लगी है अब देखना होगा कि परिणाम किसके पक्ष में जाता है और सत्ता किसके पक्ष में आती है।