मुंगेली- वरिष्ठ नागरिक संघ एवं छ.ग. पेंशनर कल्याण संघ का संयुक्त मासिक बैठक प्रेस क्लब मुंगेली के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठजनों की गरिमामय उपस्थिति थी। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष डी.के. सोलंकी ने बताया कि मुंगेली में सियान सदन का निर्माण कार्य पूर्ण होते की स्थिति में है। जिसका लोकार्पण शीघ्र ही किया जायेगा। लोकार्पण के साथ की अनुभव स्मारिका का विमोचन सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में उपस्थित पेंशनर साथियों, सम्बोधित करते हुए पेंशनर संघ के अध्यक्ष सईद खान ने राज्य सरकार से मांग करते हुए बताया कि छ.ग में पेंशनरों को केन्द्र के समकक्ष मंहगाई भत्ता दिया जाय। पेंशनरों की मुख्य समस्या स्वास्थ्य संबंधी बीमारी है अतः राज्य सरकार को पेशनरों के लिए चिकित्सा भत्ता स्वीकृत करना चाहिए। संगोष्ठी में उपस्थित सम्माननीय सदस्यों को नीलकंठ तिवारी, लवबीर गुप्ता, सुभाष चन्द्र दीक्षित तथा ए.डी. मानिकपुरी ने सम्बोधिन करते हुए। उनके स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी है। इस गरिमामय समारोह में अशोक तिवारी, शिवलाल धु्रव, एच. आर भास्कर, डी.डी. मानिकपुरी, एम. एल. टंडन, ए. डी. मानिकपुरी, किंशन सिंह क्षत्री, जगदीश देवांगन, लल्ला राम पटेल, गजानन सिंह, कृष्ण कुमार सोनी, सीताराम डाहिरे, कदम दास, पुन्नी राम उड्सेना, प्रभात गुप्ता, भैरोनाथ तिवारी, आदि सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित थे।