

मुंगेली – मंगलवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस
कमेटी के आह्वान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा के
नेतृत्व में नई दिल्ली इंदिरा भवन 9 कोटला मार्ग में 18
राज्यों से आए महिला अध्यक्षों की एक दिवसीय
कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य
उद्देश्य संगठन की मजबूती, संगठन का उद्देश्य और
कांग्रेस के इतिहास को बताया गया । इस अवसर पर मुंगेली जिले से महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष नूरजहाँ को राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा द्वारा सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम मे देश के सभी राज्यों से आये महिला कांग्रेस के अध्य्क्ष शामिल हुए। इस अवसर पर महिला शहर कांग्रेस मे हर्ष का माहौल है।