
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति का इतिहास रविवार को बिलासपुर में नया मोड़ ले गया। मुंगेली नाका मैदान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के गगनभेदी नारों से थर्रा उठा।
“वोट चोर गद्दी छोड़” की गूंज इतनी जबरदस्त रही कि पूरा इलाका आंदोलन की रणभूमि में बदल गया। इस प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन की सबसे बड़ी ताकत बनी मुंगेली जिला कांग्रेस, जहाँ से सैकड़ों कार्यकर्ता एकजुट होकर मैदान में उतरे।
आगर खेल परिसर से निकली युवा शक्ति – प्रदर्शन से पहले मुंगेली के सभी युवा साथी आगर खेल परिसर से एक साथ रवाना हुए। नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं का यह काफिला बिलासपुर पहुँचा और मैदान में गरजते ही माहौल जोशीला हो गया।
नेतृत्व और हुंकार – प्रदर्शन की अगुवाई जिला पंचायत सदस्य , प्रदेश सचिव लक्ष्मीकांत भास्कर एवं जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश छैदईया ने की। उन्होंने गरजते हुए कहा –
“यह सिर्फ़ शुरुआत है, अब भाजपा की वोट चोरी का हर घर में पर्दाफाश होगा। राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुँचेगा।”
उनके साथ मंच पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिलाष सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया, विधानसभा अध्यक्ष लोरमी आकाश वैष्णव, असद खोखर, बोगी बारमते, करण ठाकुर, नैनदास डहरिया , मुकेश वैष्णव, भावेश शर्मा, दिलीप साहू, योगेश्वर, मंतराम यादव, ईश्वर, आयुष ठाकुर, मनोज अकेला, मनीष साहू समेत मुंगेली जिले के सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।
नेताओं ने ऐलान किया –“यह आंदोलन रुकने वाला नहीं। भाजपा की कथित वोट चोरी का पर्दाफाश अब पूरे प्रदेश में किया जाएगा।”
नारों की गूंज, जोश की गरज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुंकार ने बिलासपुर की राजनीतिक ज़मीन को हिला कर रख दिया।



मुंगेली में युवा कांग्रेस का बिजली बिल विरोध अभियान, जनता ने जताया गहरा असंतोष
ऑपरेशन आघात : कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव की संपत्ति, जशपुर पुलिस ने कराई फ्रिज
भारी बारिश के बीच भी गूँजा जय श्रीराम – श्री राम दशहरा उत्सव समिति ने किया भव्य रावण दहन, 9 साल पूरे
गौवंश तसकरी और सडक हादसो में हो रहे गौवंश की मौत को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता
लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती ने किया जीना मुहाल
थाना पथरिया क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब बिक्री/परिवहन करने वाले आरोपी गिरफ्तार