
मुंगेली – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के अनुमति से एवं दीनानाथ केसरवानी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मुंगेली के अनुशंसा पर अनूप जैन को नगर मंडल मंत्री के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर नगर एवं व्यापारी वर्ग ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसे व्यापारी हित में बताया है। बता दे कि अनूप जैन वर्तमान में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिला उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी निभा रहे है।